Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बोरा बुंगा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 6, 2025

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बोरा बुंगा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र चंपावत द्वारा आयोजित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक उषा चौहान के नेतृत्व में लोहाघाट ब्लाक के न्याय पंचायत बोरा बुंगा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे डुंगरी की आगनबाड़ी कार्य कर्ता श्रीमती गंगा देवी , एकल विद्यालय ग्राम फाफर की आचार्य काजल बिष्ट और बोराबुंगा की आचार्य ज्योति सेठी उपस्तिथ रही। जिन्होंने प्रतिभागियों को वृक्षों के महत्त्व के बारे मे बताया और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया l प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और स्थान प्राप्त किया ।जिसमे प्रथम स्थान पर नितिन बिष्ट ,द्वितीय स्थान पर प्रकाश बिष्ट तथा तृतीय स्थान पर ज्योति सेठी रही सभी स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और पेड़ों को बचाने की अपील की गयी। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया

जरूरी खबरें