Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रामनवमी पर ग्राम पाटन पाटनी के प्रसिद्ध कालशन बाबा मंदिर में आयोजित हुआ वृहद सफ़ाई अभियान

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 7, 2025

रामनवमी पर ग्राम पाटन पाटनी के प्रसिद्ध कालशन बाबा मंदिर में आयोजित हुआ वृहद सफ़ाई अभियानज़िला चम्पावत के लोहाघाट ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सभा पाटन पाटनी के प्रसिद्ध कालशन बाबा मंदिर में रविवार को वृहद् सफ़ाई अभियान आयोजित किया गया।स्थानीय शशांक पाण्डेय ने बताया कि गाँव के युवाओं ने रामनवमी के दिन कालशन मंदिर परिसर में वृहद् सफ़ाई अभियान चलाया जिसमे झाड़ी कटान,प्लास्टिक की इधर उधर पड़ी हुई थैली,पानी की ख़ाली पड़ी बोतलें, आदि का समुचित निस्तारण किया गया।वही सफ़ाई अभियान के बाद कालशन बाबा मंदिर परिसर सुधारीकरण हेतु विभिन्न चर्चा परिचर्चा की गई और तय किया गया कि इस प्रकार के सफ़ाई अभियान नियमित अंतराल में आयोजित किए जाएँगे जिससे मंदिर एवं रास्ते स्वच्छ बने रह सकें। सफ़ाई अभियान कार्यक्रम में चंद्रकांत पाटनी,हेम चन्द्र पाटनी,त्रिभुवन तिवारी,हरीश पाटनी, कमल कुलेठा, संजय पाटनी,विनीत पाटनी, अश्विनी पाटनी,पंकज पाटनी, दिव्यांशी पाटनी, चारू चंद्र पाटनी, पंकज बोहरा,दिव्यांश पाटनी, समेत कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें