Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:15 अगस्त पर सफाई नायक नहीं किए गए सम्मानित। पर्यावरण मित्रों का ईओ पर अभद्रता का आरोप।

पाटी:नई शुरुआत, नए संकल्प के साथ नगर पंचायत पाटी के कार्यालय का शुभारंभ

लोहाघाट :हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 17, 2026

हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

हिटलर मार्केट में पॉपुलर का एक और विशाल पेड़ हादसों को दे रहा दावत। लोगों की निस्तारण की मांग।

लोहाघाट के हिटलर मार्केट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। रविवार देर रात 11:00 के लगभग पॉपुलर का एक विशाल पेड़ जोरदार आवाज के साथ आवासीय भवनों में जा गिरा। जोरदार आवाज के साथ गिरे पेड़ से मकान में रहने वाले लोग हड़बड़ा कर बाहर निकल आए और दहशत में आ गए। गनीमत रही हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ और मकान को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। भवन में रहने वाली प्रीति व अन्य लोगों ने बताया रात 11:00 बजे जोरदार आवाज के साथ एक पेड़ उनके मकान में जा गिरा।

प्रीति ने कहा दो परिवार आवास में निवास करते हैं उन्होंने बताया पेड़ गिरने की आवाज सुनते ही सभी लोग बाहर निकल आए। सोमवार सुबह फायर ब्रिगेड लोहाघाट को सूचना दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड प्रभारी हंसदास सागर के निर्देश में फायर टीम हिटलर मार्केट पहुंची और मकान की छत में गिरे पेड़ को जितना संभव हो काटा गया। पेड़ का एक बड़ा हिस्सा अभी भी भवन में टिका हुआ है जिस कारण भवन को खतरा हो रहा है।

लोगों ने प्रशासन से पेड़ के निस्तारण की मांग की है लोगों ने कहा हिटलर मार्केट में एक और विशालकाय पॉपुलर का पेड़ खतरा बना हुआ है। लोगों ने खतरा बने इस पेड़ के भी निस्तारण की मांग की है लोगों ने कहा अगर जल्द ही इसका निस्तारण नहीं किया गया तो यह पेड़ एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। पेड़ के गिरने से मकान तथा मीट की दुकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। मामले का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पेड़ के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा बाल बाल बच गया।

जरूरी खबरें