Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में फिर शुरू होगा 2 से 6 जून तक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 22, 2025

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में फिर शुरू होगा 2 से 6 जून तक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर। लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में लगातार विशेष चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला जारी है। इस दफा 2 से 6 जून तक यहां विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ तुषारकांति हाजरा, डॉ कौशिक बसु, डॉ श्यामा पद विश्वास, डॉ सोमनाथ मंडल सभी विशेषज्ञों की टीम यहां आ रही है जो आंखों के विभिन्न रोगों का उपचार एवं ऑपरेशन करेगी। आश्रम के अध्यक्ष एवं चिकित्सा प्रभारी स्वामी सुधीदानंद जी महाराज एवं स्वामी एक देवानंद जी महाराज के अनुसार यह चिकित्सा दल अपने पेशे में इतने माहिर हैं कि यह यहां विशेष रूप से परमार्थ के लिए समय निकाल कर आए हुए हैं। उन्होंने लोगो से इनकी उपस्थिति का पूरा लाभ उठाने की अपील की है।

जरूरी खबरें