Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जय श्री राम के नारों के साथ राम भक्तों का दल अयोध्या को हुआ रवाना।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

जय श्री राम के नारों के साथ राम भक्तों का दल अयोध्या को हुआ रवाना।

अयोध्या राम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए होंगे सम्मानित।

लोहाघाट से राम भक्तों का दल आज मंगलवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गया है। अयोध्या राम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राम भक्तों को 19 मार्च को राम जन्मभूमि में होने जा रहे सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। राम भक्त जगदीश ओली व अन्य राम भक्तों ने कहा वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर होने जा रहे इस भव्य समारोह में उन्हें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। सभी राम भक्त जय श्री राम के नारों के साथ अयोध्या को रवाना हुए। जिनमे जगदीश ओली,श्याम मेहरा,दीपक पुनेठा,गोविंद बोहरा ,अमित जुकरिया,नवल राय,विवेक ओली,अमित साह,संजय पांडेय आदि राम भक्त शामिल है।

जरूरी खबरें