Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: खूना बोरा मे 5 अक्टूबर को होगा मां पूर्णागिरि महोत्सव का भव्य शुभारंभ। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

5 अक्टूबर को होगा मां पूर्णागिरि महोत्सव का भव्य शुभारंभ। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक।

तैयारियो में जुटे खूना बोरा के समस्त ग्रामीण।लोहाघाट की ग्राम सभा खूना बोरा के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि महोत्सव का 5 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। महोत्सव की तैयारी को लेकर आज बुधवार एक अक्टूबर को ग्राम सभा खूना बोरा में ग्रामीणों के द्वारा मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति के तत्वाधान एक बैठक आयोजित की बैठक में महोत्सव को भव्य और दिव्या बनाने के लिए विचार विमर्श किया। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व प्रधान महेश बोरा ने बताया 5 अक्टूबर महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रात 8:30 बजे मां भगवती मंदिर प्रांगण से मानेश्वर महादेव मंदिर के दिव्य कुंड से जल लेकर वापस मां भगवती मंदिर खूनाबोरा तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।06 अक्टूबर सोमवार को शाम 4:00 बजे से कन्या पूजन ,हवन ,भजन संध्या, भंडारा और रात्रि जागरण देवस्नान कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। बोहरा ने बताया महोत्सव के अंतिम दिन 07 अक्टूबर को विशाल रथ यात्रा व प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा ।उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की ।बैठक में नीलाप सिंह ,प्रहलाद सिंह, नवीन सिंह ,कैलाश सिंह, नवीन ,मुकुंद ,सुरेश ,कमल सिंह, बसंती देवी, मुन्नी देवी, कमला देवी, बीना,आनंद गिरि, हीरा देवी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें