Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:1962 पशु पालकों के लिए बनी वरदान। पशुओं को समय पर मिल रहा उपचार। ग्रामीणों का धामी सरकार को धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Thu, May 29, 2025

1962 पशु पालकों के लिए बनी वरदान। दूरस्थ क्षेत्र के पशुओं को समय पर मिल रहा उपचार।ग्रामीणों का धामी सरकार को धन्यवाद।सरकार के द्वारा चलाई गई 1962 एम्बुलेंस पशु पालकों के लिए बरदान साबित हो रही है। चम्पावत जिले की लोहाघाट ब्लाक की 1962 पशु एम्बुलेंस दूर-दूर क्षेत्रो में पशु पालकों के घर घर जाकर बीमार व घायल पशुओं का उपचार कर रही है। दूरस्थ क्षेत्र के पशुपालक सरकार के द्वारा चलाई गई इस जन कल्याणकारी योजना की सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा जब उनके पशु पहले घायल हो जाते थे या बीमार होते थे तो उन्हें उपचार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिस कारण कई पशुओं की असामयिक मौत हो जाया करती थी। दवा लेने के लिए भी उन्हें किलोमीटरो दूर लोहाघाट पशु चिकित्सालय की दौड़ लगानी पड़ती थी। लेकिन जब से सरकार के द्वारा 1962 सेवा संचालित की गई है तब से उनके पशुओं का उपचार समय पर हो रहा है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पशुपालन विभाग को धन्यवाद देते हैं। लोहाघाट 1962 पशु एंबुलेंस में तैनात डॉ जतिन खर्कवाल ,पायलट गोविंद तिवारी, पंकज कुमार व कमल गढ़कोटी के द्वारा ग्रामीणों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही है। 1962 कॉल पर इन लोगों के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जा रहा है।

जरूरी खबरें