Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

: मशीन खराब होने से लोहाघाट उप डाकघर में बने आधार सेवा केंद्र में पिछले 5 दिनों से लटके हैं ताले जनता परेशान नहीं बन पा रहे हैं आधार कार्ड

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 13, 2023
  लोहाघाट उप डाकघर में बने आधार सेवा केंद्र में मशीन खराब होने से पिछले 5 दिनों से ताले लटके पड़े हैं जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से आधार कार्ड बनाने आने वाले लोग काफी परेशान हैं मशीन खराब होने के चलते लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश है लोग आधार कार्ड बनाए बगैर वापस घरो को बैरंग लौटे हैं पूर्व सैनिक रघुवर सिंह ने बताया कि वे लोहाघाट से 25 किलोमीटर धूनाघाट से आए लेकिन यहां मशीन खराब होने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं वह आधार कार्ड बनाने के लिए पिछले दो-तीन दिनों से लोहाघाट डाकघर के चक्कर काट रहे हैं उन्होंने कहा उनके अलावा दूर-दूर क्षेत्रों से कई लोग अपने व बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए लोहाघाट डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं जिस कारण लोगो के धन व समय की बर्बादी हो रही है तथा आधार कार्ड न बनने से लोगों के कई जरूरी काम लटक गए हैं उन्होंने कहा उन्होंने मशीन खराब होने की सूचना एसडीएम लोहाघाट लोहाघाट को भी दे दी है वही लोगों ने डाक विभाग से जल्द से जल्द मशीन को ठीक कर लोगों के आधार कार्ड बनाने की मांग करी है वही लोहाघाट डाकघर के पोस्टमास्टर दीपक गोस्वामी ने बताया मशीन के स्केनर में खराबी आने के कारण आधार सेवा पिछले 5 दिनों से बंद पड़ी है मशीन को ठीक कराने के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया है एक-दो दिन में सेवा शुरू करवा दी जाएगी वही इस मामले में पिथौरागढ़ डाकघर मुख्यालय की लापरवाही साफ नजर आ रही है लोहाघाट उप डाकघर से मशीन को 3 दिन पहले ठीक कराने पिथौरागढ़ मुख्यालय भेजा गया था जहां से मशीन ठीक होकर बुधवार को लोहाघाट पहुंची लेकिन मशीन ने काम नहीं किया जिसके बाद मशीन को दोबारा से फिर पिथौरागढ़ मरम्मत के लिए भेजा गया है वही आज गुरुवार को भी दूरदराज क्षेत्रों से आए कई लोग बिना आधार कार्ड बनाए वापस घरों को बैरंग लौटे जिस कारण लोगों में डाक विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है

जरूरी खबरें