रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 पर आपत्ति एवं सुझाव दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 21, 2026
लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 पर आपत्ति एवं सुझाव दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

लोहाघाट नगर एवं निकटवर्ती ग्राम सभा कलीगाँव, कोली ढेक, पाटन पाटनी, सुई पऊ) हेतु प्रस्तावित महायोजना (मास्टर प्लान 2041) के संबंध में लिखित आपत्ति या सुझाव जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है 31 जुलाई तक आम जनता मास्टर प्लान 2041 को लेकर अपने आपत्ति एवं सुझाव दर्ज करा सकती है। मास्टर प्लान लागू होने के बाद समस्त क्षेत्र विकास प्राधिकरण के नियमों के अधीन आ जाएगा। अतः अपने अधिकारों और क्षेत्र के सुव्यवस्थित विकास के लिए अपनी राय अवश्य दें।यदि आपके पास ज़मीन, निर्माण, या जनहित से जुड़ा कोई भी सुझाव या आपत्ति है, तो उसे 31 जुलाई से पूर्व लिखित रूप से नगर पालिका कार्यालय लोहाघाट /तहसील कार्यालय, लोहाघाट/ विकास खंड (ब्लॉक) कार्यालय, लोहाघाट मे दर्ज करा सकते हैं। मास्टर प्लान 2041 को लागू करने हेतु जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है जनता की राय के बाद ही मास्टर प्लान 2041 लागू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाह से दूर रहने की अपील की है।