रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लकसर: किसान से 20 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार विजिलेंस की कार्यवाही
Laxman Singh Bisht
Fri, Jul 25, 2025
लकसर: किसान से 20 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार विजिलेंस की कार्यवाही
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रिश्वतखोर व भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है आज लक्सर में चकबंदी विभाग में विजिलेंस ने छापा मारकर 20 हजार की रिश्वत लेते हुए कानूनगो को गिरफ्तार किया है।देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने लक्सर में कानूनगो सुभाष सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय सिमली मोहल्ले की एक दुकान से गिरफ्तारी की गई।लक्सर क्षेत्र के एक किसान से जमीन संबंधी कार्य के बदले कानूनगो के द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी ।विजिलेंस टीम आरोपी को मौके से दबोचकर देहरादून मुख्यालय ले गई। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद चकबंदी विभाग में हड़कंप मच गया।