Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया लड़वाल फाउंडेशन आपदा पीड़ितों को बाटी राहत सामग्री 

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 18, 2024
आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया लड़वाल फाउंडेशन आपदा पीड़ितों को बाटी राहत सामग्री बीते दिनों लोहाघाट के सीमांत क्षेत्र में बादल फटने से आई भीषण आपदा में कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं आपदा से जहां तीन जाने चली गई तो कई लोगों के भवन क्षतिग्रस्त हो गए इस आपदा की घड़ी में चंपावत का लड़वाल फाउंडेशन पीड़ितों की मदद को आगे आया फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र लड़वाल के निर्देश पर फाउंडेशन की टीम डॉक्टर महेश ढेक के नेतृत्व में सबसे ज्यादा आपदा प्रभावित गांव मटियानी पहुंची तथा आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया तथा गांव में आपदा प्रभावितो से मुलाकात कर उनकी समस्या पूछी डॉक्टर महेश ढेक ने बताया लड़वाल फाउंडेशन की टीम के द्वारा सीमांत गांव मटियानी पहुंचकर आपदा से प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, कपड़े, कंबल आदि का वितरण किया गया तथा लड़वाल फाउंडेशन की ओर से आगे भी मदद का भरोसा आपदा पीड़ितों को दिया गया उन्होंने बताया सीमांत क्षेत्रों में आपदा से भारी नुकसान पहुंचा है वही डॉक्टर महेश ढेक ने आपदा की घड़ी में प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की

जरूरी खबरें