Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यूकेडी की मासिक बैठक का आयोजन । 20 लोग यूकेडी में हुए शामिल।

लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम।

लोहाघाट:प्रा0 शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन हुआ स्वीकार।

लोहाघाट:चोमेल में रसोई गैस की गाड़ी पहुंचने से राहत। कई लोगों को नहीं मिल पाई गैस ।

लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट का परीक्षा फल घोषित सत प्रतिशत रहा परीक्षा फल।

: लोहाघाट:वीजा में गड़बड़ी पाए जाने पर कुवैत पुलिस ने छतोली के युवक को किया गिरफ्तार, मां ने बेटे को स्वदेश लाने की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 23, 2023
वीजा में गड़बड़ी पाए जाने पर कुवैत पुलिस ने छतोली के युवक को किया गिरफ्तार मां ने सीएम से अपने पुत्र को स्वदेश लाने की लगाई गुहार चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चोमेल क्षेत्र के छतोली गांव के रहने वाले 28 वर्षीय युवक विनोद सिंह S/0 स्वर्गीय महेश सिंह को कुवैत पुलिस के द्वारा वीजा में कुछ गड़बड़ी पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया है विनोद की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है छतौली की ग्राम प्रधान रेखा देवी ने बताया विनोद सिंह पिछले एक वर्ष से कुवैत के एक होटल में कार्य करता था जिसे चार-पांच दिन पहले कुवैत पुलिस ने वीजा में कुछ गड़बड़ी के चलते गिरफ्तार कर लिया है विनोद की गिरफ्तार की सूचना कुवैत में विनोद के साथियों के द्वारा युवक के परिजनों को दी गई थी वहीं युवक की मां पार्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है पार्वती देवी ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व चंपावत जिला प्रशासन से अपने पुत्र को स्वदेश लाने की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा वही ग्राम प्रधान रेखा देवी सहित सभी ग्रामीणों के द्वारा भी विनोद की स्वदेश वापसी की मांग उठाई गई है वही विनोद की गिरफ्तारी से परिजन काफी सदमे में है वही विनोद के दोस्तों व रिश्तेदारों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से विनोद को स्वदेश लाने की मांग करी जा रही है

जरूरी खबरें