Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

चंपावत:एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

चंपावत:टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद

: चंपावत:खरही के किशोर ने किया यू जी सी - नेट क्वालिफाई

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 27, 2023
  चंपावत जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरही कोट निवासी किशोर राम ने वर्ष 2023 की यू जी सी - नेट उत्तीर्ण कर ली है। किशोर राम एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते है इनके पिता श्याम राम मेहनत- मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन व बच्चों की पढ़ाई करवाते हैं। किशोर राम की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई और इण्टर मिडिऐड तक की पढ़ाई राजकीय इण्टर कॉलेज भिंगराड़ा से पूरी करने के बाद स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट से हुई। वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट से Ph.d डाक्टर वन्दना चंद के अधीन कर रहे हैं।किशोर राम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता शिक्षकों व अपने बड़े भाई शिक्षक सुरेश राम को दिया है। किशोर राम की इस उपलब्धि पर राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा के प्रभारी प्रधानाचार्य तारा दत्त भट्ट एवं राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा के समस्त गुरुजन एवं पूर्व शिक्षक सुरेश राम,पान सिंह मेहता सहित क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान सुनिता बोहरा, सदस्य क्षेत्र पंचायत अशोक भट्ट, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, पीएलवी उमेश भट्ट , ग्राम प्रधान गीता भट्ट भिंगराड़ा सहित समस्त क्षेत्र एवं ग्रामवासियों ने खुशी जताई है।

जरूरी खबरें