Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

लोहाघाट:मां झूमाधूरी फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी राइकोट चांदमारी को दी मात।

चंपावत:सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : काशीपुर:चैती मेला कांड का खुलासा नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 28, 2026

चैती मेला कांड का खुलासा नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर पुलिस ने चैती मेले में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। मामला 3 अप्रैल 2026 का है, जब चैती मेले में आई एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर कुछ युवक अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़िता की मां की शिकायत पर 10 अप्रैल को कोतवाली आईटीआई में मुकदमा दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली आईटीआई और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने चैती मेला क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक किया।तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल नंबरों की जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार (19 वर्ष) और अरविंद (18 वर्ष) शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।

जरूरी खबरें