Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हथकरघा मेले को लेकर कल होगी जनसुनवाई। जनसुनवाई के बाद प्रशासन लेगा फैसला।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 30, 2025

व्यापार संघ व जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन हथकरघा मेला न लगाने की मांगलोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में हथकरघा मेला लगेगा या नहीं कल इसको लेकर वन पंचायत हॉल निकट एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में पूर्वाहन 11:00 बजे से जनसुनवाई रखी गई है। एसडीएम लोहाघाट ने हथकरघा मेंले के आयोजक केजीएन इंटरप्राइजेज के ताज मोहम्मद को भी जनसुनवाई में शामिल होकर अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही इस प्रकरण में समस्त हितधारको, व्यापारियों ,जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासियो को उक्त जनसुनवाई में शामिल होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। शुक्रवार को हथकरघा मेंले के विरोध में लोहाघाट व्यापार मंडल, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व खिलाड़ियों के द्वारा एसडीएम लोहाघाट को ज्ञापन दिया। तथा हथकरघा मेला न लगाने की मांग की गई।

इसके बाद एसडीएम लोहाघाट के द्वारा जनसुनवाई कराए जाने का निर्णय लिया है ।जनसुनवाई के बाद ही हथकरघा मेला लगेगा या नही इस पर फैसला लिया जाएगा। मालूम हो न्यायालय के द्वारा 29 मई को पारित आदेश में आदेश प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर मामले में पुनः निर्णय लिए जाने हेतु एसडीएम लोहाघाट को आदेशित किया गया था। फिलहाल हथकरघा मेले को लेकर लोहाघाट में माहौल गरमाया हुआ है।

जरूरी खबरें