Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत, जनपद को मिले नए विशेषज्ञ डॉक्टर

सूचना

: बाराकोट: दियारतोली व खकोरा में अमृत सरोवरो में मनाया गया जलोत्सव कार्यक्रम बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 15, 2024
ग्राम पंचायत दियारतोली व खकोरा में अमृत सरोवरो में मनाया गया जलोत्सव कार्यक्रम बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण शनिवार को ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा बाराकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत दियारतोली व खकोड़ा में पूर्व में बने अमृत सरोवरो में जल उत्सव सप्ताह को बड़े धूमधाम से मनाया अधिकारियों के द्वारा समस्त ग्राम वासियों को जल संरक्षण वह जल संवर्धन के बारे में बताया तथा दोनों अमृतसरोवरो में आगामी वर्ष को देखते हुए जल संवर्धन हेतु रिचार्ज पिट ,चेक डैम व वृक्षारोपण के कार्य प्रारंभ किए गए इसके बाद ग्राम प्रधान रीता देवी की अध्यक्षता तथा खंड विकास अधिकारी बाराकोट एल एल वर्मा के संचालन में बैठक की गई बैठक में ग्रामीणों को विस्तार से जल संचय तथा पेड़ पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही ग्रामीणों को जंगलों में आग न लगाने अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने तथा अपने जल स्रोतों को साफ स्वच्छ रखने तथा उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में नोडल विजय शर्मा व सहायक कृषि अधिकारी ने भी विस्तार से ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी बैठक में दीपा राय,सुनील गुप्ता ,राजू अधिकारी, गणेश गढ़िया ,हेमलता जोशी सहित समूह की महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें