Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: चंपावत :सोशल मीडिया पर चंपावत प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी  - डीएम सहित अन्य अधिकारियों पर सोशल मीडिया पर चल रही है बयानबाजी 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 20, 2024
सोशल मीडिया पर चंपावत प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी डीएम सहित अन्य अधिकारियों पर सोशल मीडिया पर चल रही है बयानबाजी चंपावत जिला प्रशासन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर चंपावत जिला मुख्यालय के एक व्यक्ति ने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया है। उक्त व्यक्ति ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों पर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए पोस्ट पर कमेंट किया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चंपावत के एक व्यक्ति ने जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। तथा अधिकारियो पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिसके बाद भी जिला प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई करवाही नही हुई है। लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म में का इस तरह की टिप्पणी को लेकर बाजार क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। हर कोई जिला प्रशासन पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी को लेकर चर्चा कर रहा है। साथ ही जिला प्रशासन से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पैनी नजर रखते हुए इस तरह के व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात हो रही है।  

जरूरी खबरें