Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: हरीद्वार:बियर बाट कर सोशल मीडिया में फॉलोअर बढ़ाना यूट्यूबर को पड़ा महंगा

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 20, 2024
बियर बाट कर सोशल मीडिया में फॉलोअर बढ़ाना यूट्यूबर को पड़ा महंगा हरिद्वार में बियर बांट कर सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ाना यूट्यूबर को भारी पड़ गया है। ड्राई एरिया में बियर बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने अंकुर चौधरी नाम के युवक पर कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक को पकड़कर उसका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस की ओर से यूट्यूबर का एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें अंकुर चौधरी अपनी हरकत के लिए सार्वजनिक तौर से माफी मांग रहा है। मालूम हो अंकुर चौधरी नाम का युवक इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पोस्ट करता है। सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ाने के लिए वह कई तरह के हथकंडे अपनाता हैं। बुधवार को उसका कनखल क्षेत्र में बीयर की केन बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने वीडियो को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की है

जरूरी खबरें