Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: वर्षाकाल को देखते हुए डीएम चंपावत ने जिले में खनन पर लगाया प्रतिबंध

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 30, 2023
  जनपद चंपावत अंतर्गत नदी तल से लगी हुई निजी नाप भूमि, राज्य सरकार एवं वन भूमि में खनिजों के खदान/ चुगान के खनन पट्टाधारकों को खनन/ चुगान के पट्टे जारी किए गए हैं। वर्षा काल के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि से होने वाली जानमाल की क्षति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी ने निर्देश देते हुए जनहित में सुरक्षात्मक उद्देश्य से जनपद के सभी खनन पट्टाधारकों/अनुज्ञाधारकों के खनन कार्य पर 1 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा यदि किसी भी पट्टाधारकों व अनुज्ञाधारकों को उपरोक्त प्रतिबंधित अवधि में खनन कार्य करते हुए पाया गया तो संबंधित खनन पट्टाधारकों के विरुद्ध सुसंगत नियम के अधीन कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें