Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: त्यूणी पुल अग्निकांड में ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क करी जाम अग्निकांड में 4 मासूमों की जलकर हुई थी ,मौत सीएम धामी ने जताया दुख,नायब तहसीलदार व फायर कर्मी हुए सस्पेंड डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 7, 2023
  चकराता विधानसभा के त्यूणी क्षेत्र में हुई अग्निकांड की दर्दनाक घटना में चार मासूम बच्चों की मौत ने सबको झकझोर दिया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने संवेदना जताते हुए पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद दिये जाने की बात कही है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी ओर मामले में संबंधित कर्मियों को सस्पेंड करते हुए मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं दरअसल आपको बता दें कि बीते ब्रहस्पतिवार त्यूणी तहसील क्षेत्र अंतर्गत त्यूणी पुल के पास एक रिहाईशी मकान में अचानक हुए भीषण अग्निकांड में चार मासूम अकाल ही काल का ग्रास बन गए, जबकि हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा आग की चपेट में आ गए। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। जबकि अभी तक मौके से तीन बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं, तो वहीं चौथे की तलाश जारी है। वहीं दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम ही जिलाधिकारी सोनिका सिंह और एस एस पी देहरादून दलीप सिंह कुंवर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर आज सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। जिसे मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने समर्थन दिया और उन्होंने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए , लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर डीएम देहरादून सोनिका सिंह और एस एस पी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जबकि लापरवाही बरतने के आरोप में नायब तहसीलदार और फायर ब्रिगेड कर्मियों को सस्पेंड कर जांच की जा रही है, जिसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मृतकों के पीड़ित परिवारों दो दो लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है।

जरूरी खबरें