Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

: लोहाघाट: स्कूल बस के कंडक्टर की बस से गिरने से हुई मौत के मामले में मृतक के पिता ने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच एवं लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी को दिया ज्ञापन चक्कर आने की बात को झुठलाया 

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 27, 2024
स्कूल  बस कंडक्टर की बस से गिरने से हुई मौत के मामले में मृतक के पिता ने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच एवं लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी को दिया ज्ञापन चक्कर आने की बात को झूठलाया आज 27 नवंबर को गुरुकुलम स्कूल खूना बोरा लोहाघाट की स्कूल बस संख्या UK 03 PA 0051 जो बच्चों को छोड़ने के लिए चंपावत गई थी बस बच्चों को छोड़ते हुए जूप विद्या मंदिर के पास पहुंची थी तभी बस कंडक्टर राहुल सिंह बोरा पुत्र प्रकाश सिंह निवासी खूना बोरा (लोहाघाट )उम्र 25 वर्ष अचानक गाड़ी से बाहर गिर गया और उसे गंभीर चोट आ गई जिसकी उपचार के दौरान चंपावत जिला चिकित्सालय में मौत हो गई पुलिस के मुताबिक वाहन चालक चक्कर आने के कारण बस से गिरा है वहीं मृतक के पिता प्रकाश सिंह बोरा ने इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच एवं लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए एसपी चंपावत को प्रार्थना पत्र दिया है प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा उनका पुत्र जो कि खूना बोरा गुरुकुलम स्कूल में परिचालक का कार्य करता था जिसकी आज बस की चपेट में आकर मौत हो गई उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जिस वाहन में परिचालक था उसी वाहन के टायर चढ़ने से मेरे पुत्र की मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है क्योंकि मेरे पुत्र की पसलियां और शरीर टूट कर चपटा हुआ दिख रहा है किंतु स्कूल प्रबंधन एवं वाहन चालक द्वारा चक्कर आने की भ्रामक बातें बताई जा रही है जिस पर हमें घोर आपत्ती है उन्होंने कहा आज तक उनके पुत्र को कभी भी चक्कर नहीं आया उन्होंने एसपी से मांग करते हुए कहा मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और वीडियो फुटेज पर आधारित विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें न्याय देने की कृपा की जाए वही खुना बोरा के ग्रामीणों के द्वारा भी पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है

जरूरी खबरें