Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।

चंपावत:नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद महरा गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: पौड़ी जिले में रविवार को पीएम मोदी की मन की बात सुनने स्कूल जा रही नन्हीं छात्रा को आवारा सांड ने कुचल कर मार डाला

Laxman Singh Bisht

Tue, May 2, 2023
रविवार की छुट्टी के दिन पीएम मोदी के मन की बात सुनने जा रही एक छात्रा को आवारा सांड ने कुचला, छात्रा की हुई दर्दनाक मौत... पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पल्ला हतनुड़ से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है यहां रविवार को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100 वें एपिसोड को देखने अपने स्कूल जा रही एक बच्ची को रास्ते मे आवारा साँड ने कुचलकर मार डाला इस घटना से पूरे द्वारिखाल क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्ला हतनुड गाँव की कक्षा 5 में पढ़ने वाली एक बच्ची जो कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण को सुनने गाँव के ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय हथनुड को खुशी-खुशी घर से निकली थी, बीच रास्ते में ही एक आवारा साँड ने उसे बेरहमी से मार डाला। बालिका का नाम आहिना बानो बताया जा रहा है,साहिदन बेगम की चार पुत्रियों में से तीसरी पुत्री आहिना बानो थी। घटना के बाद से बच्चे की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है, बताते चले की छात्रा के पिता का कुछ वर्ष पूर्व ही इंतकाल हो गया था और 4 बालिकाओं की भरण-पोषण की जिम्मेदारी अब बेटियो की मां के कंधों पर आ गई थी, शाहिदन बेगम मजदूरी कर चारों बालिकाओं का भरण पोषण कर रही थी इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, ग्राम प्रधान रोशन सिंह रावत ने बताया कि उनके द्वारा प्रशासन को इस संबंध में अवगत करा दिया गया था, वहीं द्वारीखाल प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने का आग्रह किया है जबकि पौड़ी पहुँचे काँग्रेस के वरिष्ठ रणनीतिकार -नेता डॉ प्रेम बहुखंड़ी ने पीएम मोदी की मन की बात को रविवार की छुट्टी के दिन जबरदस्ती बच्चों को सुनवाने और उसका प्रमाण प्रस्तुत करने को ग़ैरकानूनी और अलोकतांत्रिक करार देते हुये पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा किया और स्थानीय महिला विधायक रेणु बिष्ट की महिलाओं के प्रति संवेदनहीन होने की भी कड़ी आलोचना की है, डॉ बहुखंड़ी ने इस दुःखद घटना पर सरकार को पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया है वहीं द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने भी छात्रा की मौत पर शोक जताया है और अपनी संवेदना व्यक्त की है ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने सरकार से पीड़ित परिवार की मदद को आगे आने का आग्रह किया है।

जरूरी खबरें