Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे मत्स्य विभाग ने कोली ढेक झील में डालें 6 हजार महाशीर प्रजाति के बीज।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 2, 2025

.मत्स्य विभाग ने कोली ढेक झील में डालें 6 हजार महाशीर प्रजाति के बीज।मत्स्य विभाग चंपावत के द्वारा आज मंगलवार को लोहाघाट की प्रसिद्ध कोली ढेक झील में 6 हजार महाशीर प्रजाति के मछली के बीज नौका संचालकों के सहयोग से डालें। हालांकि कार्यक्रम मुख्य सचिव आनंद वर्धन के द्वारा होना था लेकिन समय की कमी के चलते मुख्य सचिव कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाए हालांकि मुख्य सचिव के द्वारा कोली झील का निरीक्षण किया गया। मुख्य सचिव से मुलाकात ना होने के कारण नौका संचालक काफी मायूस नजर आए। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कोली ढेक झील महाशीर प्रजाति की मछली के लिए काफी उपयुक्त है जिस कारण इस प्रजाति के बीज डाले गए है। वही नौका संचालकों ने कहा उन्हें काफी आशा थी मुख्य सचिव उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानेंगे पर समय की कमी के चलते वह वहा नहीं पहुंच पाए। नौका संचालकों के द्वारा एक बार फिर से झील में सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की गई है। इस दौरान गिरीश ढेक ,दीपक फर्त्याल , विनोद ढेक ,प्रकाश ढेक , सतीश माहरा आदि नौका संचालको के साथ यूकेडी नेता राजू भैया मौजूद रहे।

जरूरी खबरें