Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: लोहाघाट में सड़क में बने गड्ढों को ठीक करने की मांग को लेकर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ सड़क में किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Thu, May 4, 2023
सड़क में बने गड्ढों को ठीक कराने की मांग को लेकर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क में किया प्रदर्शन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के सामने सड़क पर बने गड्ढों को ठीक करने पर मांग पर लोगों ने किया प्रदर्शन लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय को जाने वाले मुख्य मार्ग में राय चक्की के सामने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे को सही करने की मांग पर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जल्द सड़क पर बने गड्ढे को सही न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को सभासद राज किशोर साह के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों के सामने प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्टेशन बाजार से उपजिला चिकित्सालय और गांधी चौक आने वाले सड़क मार्ग में ढलान की ओर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार गड्ढों में वाहनों के बंपर टकराने के बाद वाहन को नुकसान हो गया है। इसके अलावा दुपहिया वाहन अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं। तथा कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं इसके अलावा एंबुलेंस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लोगों ने बताया कि कई बार लोनिवि से इसकी शिकायत कर दी है। आवश्वासन के बाद भी लोनिवि की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। वही लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला अभी आया है, सड़क को जल्द ठीक करवाया जाएगा। प्रदर्शन करने में आनंद अधिकारी, मथुरा दत्त जोशी, आलोक जोशी, पवन पांडेय, शुभम बिष्ट, दीपक साह, बसंत जोशी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें