Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की चम्पावत को सड़क परियोजना की सौगात, धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग डामरीकरण हेतु 161.40 लाख स्वीकृत

देहरादून :राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी। जगह-जगह जोरदार स्वागत।

दून:राजपुर में हुई फायरिंग व रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है काम

: लोहाघाट में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों में उतरी जनता, पुलिस के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 24, 2023
लोहाघाट में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों में उतरी जनता लोहाघाट नगर में दिनोंदिन बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था ,युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, आए दिन वाहनों की चोरी, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर पुलिस द्वारा लगाम ना लगाए जाने से लोहाघाट की जनता भड़क गई सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों, युवा शक्ति कर्मचारी व विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने बीर कालू सिंह चौराहे से लेकर एसडीएम कार्यालय लोहाघाट तक पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली जिसमें नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए लोगों ने कहा शहर में आए दिन अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है, होटल में खुलेआम शराब बिक रही है, युवा स्मैक के नशे का शिकार हो रहे हैं व आए दिन लोगों के वाहनों की चोरी हो रही है पर पुलिस प्रशासन इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकामयाब हो रहा है जिस कारण लोगों में भय व्याप्त है वही लोगों ने पुलिस और प्रशासन को 5 दिन का समय देते हुए चोरी हुए वाहनों की बरामदगी व अराजक तत्वों की गिरफ्तारी वह नगर में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करी है लोगों ने कहा अगर 5 दिन में उनकी मांग नहीं मानी गई तो फिर एक बार जन आंदोलन छेड़ दिया जाएगा जिसमें क्षेत्र की मातृशक्ति भी सड़कों में उतरेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की होगी लोगों ने एसडीएम कार्यालय प्रांगण में जनसभा कर अपने अपने विचार रखें तथा एसपी चंपावत से अराजक तत्वों व नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चोरी हुए वाहनों की बरामदगी की मांग करी है इस दौरान लोगों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार विजय गोस्वामी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा तथा जल्द कार्यवाही की मांग करी वही इस जन आंदोलन से पुलिस जागी है जल्द पुलिस कई घटनाओं का खुलासा कर सकती है प्रदर्शन में भागीरथ भट, डीडी पांडे, भूपाल सिंह मेहता शैलेंद्र राय,राजू गरकोटि, सचिन जोशी ,सतीश मुरारी, राजू भैया ,विक्की ओली, अमित जुकरिया जीवन गहतोरी ,विनोद गोरखा,दीपक जोशी ,गोविंद बोहरा, राजकिशोर साह, मनीष जुकरिया, भुवन चौबे, सुरेश ढेक, विपिन गोरखा, मनोज गर्ग ,कैप्टन रघुवीर, हेम पुनेठा ,पंडित श्याम दत्त मुरारी सहित कई लोग शामिल रहे

जरूरी खबरें