रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : .गंगोलीहाट में 2 अक्टूबर के दिन भी खुलेआम बिकी शराब छात्र संघ ने आबकारी अधिकारी का फूका पुतला।
Laxman Singh Bisht
Thu, Oct 2, 2025
..गंगोलीहाट में 2 अक्टूबर के दिन भी खुलेआम बिकी शराब छात्र संघ ने आबकारी अधिकारी का शराब की दुकान के आगे फूका पुतला।
शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग।पुलिस भी बैठी रही खामोश।
2 अक्टूबर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के दिन प्रदेश की मदिरा की दुकानों को पूर्णतया बंद करने के निर्देश शासन के द्वारा जारी किए गए थे। पर पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में शराब विक्रेताओं के द्वारा शराब की दुकान बंद होने के बावजूद खुलेआम होटल में बैठे लोगों को ब्लैक में शराब बेची गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले में छात्र संघ गंगोलीहाट ने गहरी नाराजगी जताते हुए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभय सिंह परगाई के नेतृत्व में आबकारी अधिकारी पिथौरागढ़ का शराब की दुकान के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला फूका और शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
ड्राई डे होने के बावजूद भी गंगोलीहाट में कई लोग शराब के नशे में धुत नजर आए। छात्र संघ पदाधिकारी का कहना है ड्राई डे होने के बावजूद अक्सर शराब व्यापारियों के द्वारा ब्लैक में शराब बेची जाती है जिस पर न तो पुलिस कार्यवाही करती है और न आबकारी विभाग।साथ ही छात्रसंघ ने चेतावनी दी है अगर शराब की दुकान पर कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मालूम हो गंगोलीहाट में शराब की दुकान के पास के होटलों में खुलेआम शराब पिलाई और बेची जाती है पर पुलिस और आबकारी विभाग मूक दर्शक बना रहता है। गांवो के तो हाल और भी बदतर है पर सुध लेने वाला कोई नहीं है।