Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: बाराकोट के च्यूरानी में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कई विभाग रहे नदारद ग्रामीणों में आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 27, 2025
बाराकोट के च्यूरानी में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कई विभाग रहे नदारद ग्रामीणों में आक्रोश
सरकार के द्वारा चलाए गए सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत गुरुवार दोपहर को बाराकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत च्यूरानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया तथा कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों के द्वारा जनता को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई वहीं भाजपा युवा मोर्चा मंडल मंत्री दीपेंद्र अधिकारी ,विनोद सिंह आदि ने जानकारी देते हुए बताया सरकार के द्वारा ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया गया लेकिन आज हुए कार्यक्रम में कई विभाग नदारद रहे जिस कारण इन विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है उन्होंने कहा विभाग सरकार की जनकल्याणकारी योजना में पलीता लगा रहे हैं कार्यक्रम जिला पूर्ति अधिकारी चंपावत मनोज शाह की अध्यक्षता में संपन्न किया गया कार्यक्रम में पूर्ति निरीक्षक पूनम मौर्या, भूपेन्द्र सिंह नेगी , राकेश राय, महा सिंह बोरा , राजस्व विभाग के गोविंद मथेला, दीपक सिंह बोहरा कृषि विभाग के अभिषेक पशु पालन विभाग के त्रिभुवन प्रसाद यादव ,भुवन वर्मा , स्वास्थ्य विभाग से एएनएम सविता कोहली, सीएचओ , उद्यानविभाग ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा देवी ,आशा कार्यकर्ती मीना देवी ,भाजपा युवा मोर्चा मंडल मंत्री दीपेन्द्र सिंह अधिकारी जन प्रतिनिधि विनोद सिंह व ग्रामीण शामिल रहे

जरूरी खबरें