रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट पालिका की सड़कों पर वाहनों का कब्जा जनता चले तो कहा संबंधित बने मूक दर्शक । जनता की जिलाधिकारी से समाधान की मांग
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 30, 2026
पालिका की सड़कों पर वाहनों का कब्जा जनता चले तो कहा संबंधित बने मूक दर्शक ।

जनता की जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग।
पालिका की सड़के बनी पार्किंग स्थल

लोहाघाट पालिका की सड़कों पर जगह-जगह वाहनों का कब्जा हो गया है जिस कारण पैदल आने-जाने वाले राहगीरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना लोहाघाट की नैनीताल बैंक रोड, अस्पताल सड़क, अस्पताल के सामने से मीना बाजार को जाने वाली सड़क मे दोनों और खड़े रहने वाले वाहनों से आम जनता को हो रही हैं तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ। पर मामले में संबंधित आंखें बंद कर चुप्पी साधे हुए है। उन्हें जनता को होने वाली दिक्कतों से कुछ लेना देना नहीं है। मामले में जहां पालिका पुलिस को दोषी ठहरती है तो वहीं पुलिस पालिका पर आरोप लगाती हैं। नगर की जनता ने जिलाधिकारी चंपावत से नगर की सड़कों में दोनों और खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने तथा जनता को जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। सबसे ज्यादा समस्या लोहाघाट की नैनीताल बैंक सड़क में शाह चौक से लेकर स्टेट बैंक तक लोगों को पैदल आने-जाने में कई मुसीबतें झेलनी पड़ती है। लोगों ने कहा कई बार पालिका व पुलिस प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है 2 दिन अभियान चला कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। लोगों ने कहा पालिका की सड़के पार्किंग स्थल बन चुकी हैं।
विज्ञापन