Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: पौड़ी जिले में भीषण सड़क हादसा कार दुर्घटना मे पति-पत्नी व बेटे की हुई मौत 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 10, 2024
पौड़ी जिले में भीषण सड़क हादसा कार दुर्घटना मे पति-पत्नी व बेटे की हुई मौत   उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं मंगलवार को पौड़ी जिले के यमकेश्वर के द्वारीखाल से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां किनसुर मोटर मार्ग मे कोंदा के नजदीक मंगलवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में जा गिरी गई। दुर्घटना में पति-पत्नी व बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई । दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जहां दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को खाई से निकाल कर एम्स अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत् घोषित कर दिया । थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि दुर्घटना में विनोद सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह नेगी ( 57 ), चंपा देवी पत्नी विनोद सिंह व गौरव पुत्र विनोद सिंह नेगी उम्र 26 वर्ष की मौत हो गई।राजस्व उप निरीक्षक अमित ने बताया तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

जरूरी खबरें