Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: देहरादून में भीषण सड़क हादसा,छह छात्र-छात्राओं की मौत एक गंभीर 

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 12, 2024
देहरादून में भीषण सड़क हादसा,छह लोगों की मौत एक गंभीर देहरादून में हुआ बड़ा सड़क हादसा,सड़क हादसे में 6 की मौत हादसे में 3 लड़के और तीन लड़कियों की हुई मौत देर रात 2 बजे की घटना ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ हादसा एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे।जानकारी के अनुसार, देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। इसमें छात्राएं भी बताई जा रही हैं। कुछ छात्र दिल्ली और कुछ हिमाचल के हैं।दून हॉस्पिटल में कुल पांच शव पहुंचे। इनमें से दो महिलाएं और तीन पुरुष थे। तीन मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि बाकी को जगह नहीं होने पर इंद्रेश अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे।

जरूरी खबरें