Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत: मां बाराही धाम में 16 से 26 अगस्त तक होगा ऐतिहासिक बग्वाल मेला । 19 अगस्त को खेली जाएगी बग्वाल चार खाम सात तोकों एवं व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मेले की तिथियों की गई घोषणा 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 25, 2024
बाराही धाम में 16 से 26 अगस्त तक होगा ऐतिहासिक बग्वाल मेला । 19 अगस्त को खेली जाएगी बग्वाल चार खाम सात तोकों एवं व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मेले की तिथियों की गई घोषणा चंपावत जिले के देवीधुरा के मां बाराही धाम में परमाणु युग में पाषाण युद्ध के लिए विख्यात देवीधूरा का ऐतिहासिक पौराणिक एवं धार्मिक मेला, इस वर्ष 16 अगस्त से शुरू होगा । जो जन्माष्टमी यानी 26 अगस्त तक चलेगा मेले का मुख्य आकर्षण बग्वाल 19 अगस्त को होगी जबकि मां बज्र बाराही की भव्य शोभायात्रा 20 अगस्त को निकलेगी। यह निर्णय बाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट अध्यक्षता एवं पीठाचार्य आचार्य कीर्ति शास्त्री एवं विक्रम कठायत के संचालन में चार खाम सात थोकों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों की मौजूदगी में लिया गया । बैठक में वक्ताओं का कहना था कि उत्तराखंड में छठे धाम के रूप में विकसित हो रहे बाराही धाम में होने वाली परंपरागत बग्वाल का आकर्षण देश-विदेश के लोगों में लगातार बढ़ता जा रहा है । जिसे देखते हुए चारों खामों के बग्वाली वीरों के बीच आपसी समन्वयन एवं अनुशासन का होना बहुत जरूरी है । चार खाम सात थोकों के लोगों को यह प्रयास करना होगा कि हर खाम के लोग अनुशासित व मर्यादित होकर पूर्वजों की इस विरासत बग्वाल को एक महापर्व के रूप में ऐसे मनायें जिससे बाहर से आने वाले लोग बग्वाल की यादों को अपने साथ ले जाएं। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में तय किया गया कि बग्वाल की गरिमा बनाए रखने एवं सभी खामाें के युवा वीरों का जोश के साथ होश बनाए रखने के लिए बग्वाल से दो दिन पूर्व यानी 17 अगस्त को सभी खामों के युवाओं की बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश व आचार संहिता का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध किया जाएगा।सात किलोमीटर का मेला क्षेत्र होगा जिसे सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित किया जाएगा।बैठक में यह भी तय किया गया की खोलीखाड़ दुबाचौड़ के मैदान में खामों के प्रवेश करने के बाद से बग्वाल समाप्ति तक मंच से कोई भी राजनीतिक चर्चाएं न होकर केवल लोगों को बाराही धाम के धार्मिक, ऐतिहासिक महत्व के साथ बग्वाल की परंपराओं की जानकारी दी जाएगी ।बग्वाल अपराह्न 2:00 बजे से 3:30 बजे के बीच होगी सभी खामों के देवीधूरा आने वाले मार्ग को समय से ठीक करने, देवीधुरा बाजार को आकर्षक बनाने तथा नालियों की सफाई पर विशेष जोर दिया गया बैठक में लमगड़िया खाम के प्रमुख वीरेंद्र लमगड़िया ,चमियाल खाम के गंगा सिंह चौहान, वालिक खाम की ओर से दीवान सिंह बिष्ट ,दिनेश चमियाल, मंदिर कमेटी के महामंत्री रोशन लमगड़िया, चंदन सिंह, हयात सिंह बिष्ट बिशन सिंह चमियाल ,प्रवीण जोशी, ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट, खीम सिंह लमगड़िया, एडवोकेट चेतन भैया, देवेंद्र चम्याल, रमेश राणा, बिशन दत्त जोशी, जगदीश सिंगवाल, लाल सिंह ,पवन सिंह,नवीन सोराड़ी, हयात माहरा,जीत सिंह, हिम्मत सिंह,मनोहर कठायत, प्रकाश मेहरा, आदि ने चर्चा में भाग लिया ।

जरूरी खबरें