Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा: 25 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा वन दरोगा रेंजर भी लपेटे में।

चंपावत:पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति के लिए हुई आरक्षित

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

: पिथौरागढ़:धारचूला में बारिश से भारी तबाही काली में समाया भवन डीएम मौके पर

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 11, 2023
पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला में बारिश से भारी तबाही काली ने मचाया कहर प्रशासन ने खतरे की जद में आए भवनों को करवाया खाली धारचूला मे रात से लगातार हो रही भारी बारिश से पुर्व से आपदा क्षेत्र खोतीला मे फिर एक बार मकानों को खाली करना पडा मीट व्यापारी हसरत कुरेशी के मकान का पुशता काली नदी ने काट दिया और उनका  भवन काली नदी में समा गया लगातार भारी बारिश से काली नदी का पानी बढ़ता जा  रहा है। प्रशासन ने खतरे को भांपते  हुए [video width="520" height="480" mp4="https://kalikumaunkhabar.com/storage/2023/07/YouCut_20230711_140616603.mp4"][/video] गाववासी की मदद से खतरे की जद में आए भवनो को खाली करा दिया था जिस कारण जनहानि होने से बच गई। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया की भवनों को खाली करने की अपील पहले भी करी थी परंतु अब जब खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है तो  भवन स्वामी से भवन खाली कराए गए है।   बतादे की उच्च हिमालय क्षेत्र में ज्यादा बारिश से धारचूला खतरे मे आता है। साथ ही एन एच पी सी के द्वारा धौलीगंगा बाधं का पानी छोडा जा रहा है। इससे भी खतरा बना हुआ है। वही काली नदी के बढ़ते जलस्तर से धारचूला वासी काफी दहशत में है और प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है धारचूला से काफी भयावह तस्वीरें सामने नजर आ रही हैं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी बारिश के बावजूद डीएम पिथौरागढ़ रीना जोशी धारचूला पहुंच चुकी हैं तथा उनके द्वारा आपदा ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों से बातचीत करी गई तथा लोगों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश डीएम रीना जोशी के द्वारा दिए गए साथ ही अधिकारियों को डीएम के द्वारा लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश भी दिए गए हैं तथा आपदा ग्रस्त परिवारो के लिए रहने खाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी उनके द्वारा एसडीएम को दिए गए हैं इस आपदा में दो परिवारों को भारी नुकसान पहुंचा है वही ग्रामीणों की कई नाली भूमि काली में समा गई है तथा कई भवन खतरे की जद में बने हुए हैं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं वही ग्रामीणों में एनएचपीसी के खिलाफ काफी आक्रोश है

जरूरी खबरें