Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: चंपावत:नगर पंचायत पाटी के परिसीमन पर आपत्तियों की हुई सुनवाई

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 28, 2025
नगर पंचायत पाटी के परिसीमन पर आपत्तियों की हुई सुनवाई जनपद चंपावत के नगर पंचायत पाटी के परिसीमन से संबंधित आपत्तियों की सुनवाई शुक्रवार को प्र० जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न आपत्तियों और सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से वार्डों के नाम परिवर्तन, नए वार्डों के गठन तथा सीमांकन से जुड़ी मांगों पर विचार किया गया। समिति ने सभी आपत्तियों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान प्रभारी डीएम शर्मा ने कहा परिसीमन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं संतुलित तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में समुचित विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आपत्तियों का निष्पक्ष रूप से परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाए।  नगर पंचायत परिसीमन प्रक्रिया के सफल निष्पादन के लिए समिति द्वारा लिए गए निर्णयों को शीघ्र लागू किया जाएगा, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। बैठक में उप जिलाधिकारी पाटी नितेश डांगर, जिला पंचायत राज अधिकारी उमेद जौला, अधिशासी अधिकारी (ईओ) चम्पावत अशोक वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें