Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में शांति भंग की आशंका को देखते हुए नहीं लगेगा हथकरघा मेला एसडीएम ने आदेश किए जारी

Laxman Singh Bisht

Sat, May 31, 2025

जनसुनवाई के बाद लिया फैसला। एसडीएम के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय जा सकते हैं मेला आयोजक।

व्यापारियों ने जताई खुशी प्रशासन को दिया धन्यवाद ।लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में लगने वाले हथकरघा मेले को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। न्यायालय के आदेश पर आज एसडीएम लोहाघाट ने मेला आयोजक , ग्राम प्रधान पाटन पाटनी प्रशासक व जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल व खिलाड़ियों के पक्षों को जनसुनवाई के दौरान सुना। इसके बाद न्यायालय के आदेश के तहत 48 घंटे के भीतर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने आदेश जारी किया है। आदेश में एसडीएम लोहाघाट ने अपने 22 मई के फैसले को बरकरार रखा हुआ है। जिसके तहत अब जीआईसी खेल मैदान में शांति भंग की आशंका, मानसून कॉल तथा खिलाड़ियों की तैयारी में आ रहे व्यवधान को देखते हुए हथकरघा मेला नहीं लगेगा। आदेश में कहा गया है सभी पक्षों की सुनवाई तथा थाना अध्यक्ष की आख्या जिसमें शांति भंग की आशंका जताई गई है

को देखते हुए 22 मई के आदेश को बरकरार रखा जाता है। वही एसडीएम लोहाघाट के आदेश पर व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है ।व्यापारियों ने उनकी समस्या सुनने व समाधान करने के लिए एसडीएम लोहाघाट व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। व्यापारियों ने कहा यह उनकी एकता की जीत है। मामले में अब मेला आयोजक व ग्राम सभा के जन प्रतिनिधि एसडीएम के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देने की बात कर रहे है। उन्होंने कहा एसडीएम ने दबाव में एक पक्षीय फैसला दिया है और ग्राम पंचायत के हितों व अधिकारों को अनदेखा किया है।

जरूरी खबरें