Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीआईसी जानकीधार के पांच मेधावी बच्चों का मुख्यमंत्री मेधावी योजना में चयन।

दून:फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

पाटी : कांडा में लगा पशु चिकित्सा शिविर, लम्पी स्किन डिजीज के विरुद्ध चला टीकाकरण अभियान

लोहाघाट:पुलहिंडोला में बीएसएनल का टावर जनता के लिए बना मुसीबत दुर्घटनाओं का हो रहा अंदेशा।

हल्द्वानी: पाटी का युवक हल्द्वानी में गिरफ्तार सेना की फर्जी वर्दी मे इंस्टाग्राम पर खुद को बता रहा था सेना का मेजर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी: पाटी का युवक हल्द्वानी में गिरफ्तार सेना की फर्जी वर्दी मे इंस्टाग्राम पर खुद को बता रहा था सेना का मेजर।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 2, 2026

पाटी (चंपावत )का युवक हल्द्वानी में गिरफ्तार सेना की फर्जी वर्दी मे इंस्टाग्राम पर खुद को बता रहा था सेना का मेजर।

फॉलोवर बढ़ाने व युवतियों को प्रभावित करने के लिए कर डाला कांड।

फौजी वर्दी, सेना की फर्जी आईडी और एआई से बनी फोटो

इंस्टाग्राम पर पर खुद को ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताने वाले युवक का एसओजी नैनीताल ने किया पर्दाफाश

सोशल मीडिया का नशा लोगों पर इस तरह हावी हो चुका है कि वह इसमें प्रसिद्धि पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। इसका जीता जगतार उदाहरण हल्द्वानी में देखने को मिला। जहा एक युवक ने फौजी वर्दी, सेना की फर्जी आईडी और एआई से बनी फोटो और सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर खुद को सेना के‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बता दिया ।युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नैनीताल एसओजी ने आरोपी युवक को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र का रहने वाला है।आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।1 सितंबर को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने एसओजी कार्यालय हल्द्वानी में सूचना दी कि रोहित सिंह मेहता नामक व्यक्ति इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वयं को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी में विभिन्न फोटो एवं फर्जी पहचान पत्र प्रदर्शित कर रहा है। लेकिन इस व्यक्ति का भारतीय सेना में कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया है। शिकायत मिलने पर नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जांच के निर्देश दिए। एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में जांच टीम ने संबंधित मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर तलाश की। लोकेशन के आधार पर बिरला पेंट के गोदाम में रोहित सिंह मेहता नामक युवक के कार्यरत होने की जानकारी मिली। आरोपित युवक ने बताया कि उसने इंटरनेट एवं सोशल मीडिया से भारतीय सेना के अधिकारियों की वर्दी वाली फोटो प्राप्त कर आई वह गूगल जेमिनी की सहायता से फोटो तैयार कीं। साथ ही इंस्टाग्राम पर पर स्वयं को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर प्रदर्शित करते हुए अपलोड किया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में रोहित सिंह मेहता (20) निवासी ग्राम कानीकोट, तहसील पाटी, जनपद चम्पावत, हाल निवासी गोरापड़ाव, हल्द्वानी ने बताया कि ऐसा करने का उद्देश्य सोशल मीडिया की फॉलोइंग बढ़ाना और युवतियों को प्रभावित करना था।एसओजी टीम ने युवक के मोबाइल फोन की जांच भी की। भारतीय सेना के अधिकारी का प्रतिरूपण कर फर्जी पहचान प्रदर्शित करने एवं धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में आरोपित युवक के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में बीएनएस की धारा 168/318 (3)/ 319 (2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई। साथ ही बीएएसएस की धारा 35 (3) के तहत भी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में नैनीताल एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन,हेड कांस्टेबल कुंदन कठैत एवं त्रिलोक सिंह,कांस्टेबल अशोक सिंह रावत एवं भूपेंद्र सिंह ज्येष्ठा शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें