Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जनरेटर में तेल न होने से समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन बुजुर्ग महिला की मौत।

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर में गुलदार की धमक हनुमान मंदिर रोड से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार।

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 2, 2025

लोहाघाट नगर में गुलदार की धमक हनुमान मंदिर सड़क से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार। गुलदार अब जंगलों को छोड़ शहरो की ओर रुख करने लगे है । जहा गुलदार ने 3 दिन पहले लोहाघाट टीआरसी के पास दो कुत्तों को निवाला बनाया ।तो वही कल देर रात गुलदार नगर की सबसे व्यस्ततम हनुमान मंदिर रोड से कुत्ते को उठा ले गया है। सुबह सड़क में खून देखकर लोगों को घटना की जानकारी हुई।जिसके बाद लोग दहशत मे है। लोगो ने कहा गुलदार अब आबादी की और रुख कर रहे है जिस कारण अब नगर में खतरा बढ़ चुका है। इस मामले में वन्य जीव जानकारो ने बताया मानव का अब जंगलों में अत्यधिक हस्तक्षेप हो चुका है तथा गुलदारो की संख्या भी बढ़ चुकी है जंगल में भोजन की कमी व मानवीय हस्तक्षेप के चलते अब गुलदार आबादी की ओर रुख कर रहे हैं जो अच्छे संकेत नहीं है।

जरूरी खबरें