Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट रेंजर कार्यालय के पास बाइक सवार पर गुलदार का हमले का प्रयास।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 4, 2025

रेंजर कार्यालय के पास बाइक सवार पर गुलदार का हमले का प्रयास।लोहाघाट के रायनगर चोड़ी, डेसली , कोयाटी, मंगोली, भूमलाई क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन गुलदार गांव में नजर आ रहा है जिस कारण ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया बुधवार शाम लोहाघाट डिग्री कॉलेज सड़क में रेंजर कार्यालय के पास 7:00 बजे से 7:30 के लगभग लोहाघाट से गाव की ओर जा रहे बाइक सवार पर गुलदार ने हमले का प्रयास किया। गनीमत रही बाइक सवार ने किसी तरह बाइक को भगाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान पैदल जा रहे ग्रामीणों में भी भगदड़ मच गई। मामले में राय नगर चौड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने कहा आजकल आए दिन गुलदार शाम होते ही गांव व मुख्य सड़क में नजर आ रहा है। जिस कारण गांव में दहशत बनी हुई है। उन्होंने कहा स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए भी गुलदार खतरा बना हुआ है उन्होंने कहा गांव का आंगनवाड़ी केंद्र भी एकांत में बना हुआ है। उन्होंने कहा कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की पर वन विभाग के द्वारा नियमों का हवाला देते हुए अभी तक पिजड़ा नहीं लगाया गया। उन्होंने वन विभाग में प्रशासन से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ताकि पड़ोसी गांव मंगोली की जैसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

जरूरी खबरें