Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट में फिर हुआ गुलदार का हमला महिला गंभीर रूप सेघायल।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

बाराकोट में फिर हुआ गुलदार का हमला महिला गंभीर रूप सेघायल।

हायर सेंटर रेफर स्थिति गंभीर। साथियों के साथ घास काटने गई थी जंगल।

महिला का निशुल्क होगा उपचार पीड़ित परिवार की हर संभव की जाएगी मदद :डीएम

पीड़ित परिवार की हर संभव की जाएगी सहायता: जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत जिले के बाराकोट में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को घास काटने जंगल गई महिला तुलसी देवी (52) पत्नी जीतराम निवासी बाराकोट पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गुलदार ने महिला के चेहरे व गर्दन को बुरी तरह नोच डाला है। महिला के पति जीतराम व पुत्री तनुजा ने बताया तुलसी देवी आज अपने साथियों के साथ घास काटने जंगल गई हुई थी दोपहर 12:00 के लगभग घास काटने के दौरान अचानक गुलदार ने तुलसी देवी पर हमला कर दिया और बुरी तरह घायल कर दिया।पति जीत राम ने बताया साथ गई महिलाओं के द्वारा हिम्मत दिखाते हुए हल्ला मचा कर गुलदार पर पत्थरों से हमला कर दिया जिसके बाद गुलदार तुलसी देवी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। उन्होंने बताया महिलाओं के द्वारा उन्हें व ग्रामीणों को फोन के माध्यम से सूचना दी गई जिसके बाद सभी ग्रामीण जंगल पहुंचे और घायल तुलसी को डोली के सहारे बाराकोट पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में महिला को एंबुलेंस के माध्यम से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया।

महिला का उपचार कर रही डॉक्टर देवांशी ने बताया महिला की हालत काफी गंभीर है ।गुलदार के द्वारा उनके चेहरे व गर्दन को बुरी तरह नोच डाला है। डॉक्टर देवांशी ने कहा उनके द्वारा प्राथमिक उपचार कर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है ।बताया महिला को प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत है बताया फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। वही एक बार फिर इस घटना से बाराकोट क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घायल महिला को देखने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी ने बताया घटना काफी गंभीर है पूर्व में भी गुलदार ने क्षेत्र में एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था ।

आज फिर यह दूसरी घटना हो गई है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द पिजड़ा लगाने की मांग की गई है कहां पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। घटना पर काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी ने बताया सूचना पर वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंच चुकी है उन्होंने बताया वन विभाग के द्वारा घायल महिला के उपचार में पूर्ण सहयोग किया जाएगा तथा गुलदार प प्रभावित क्षेत्र में पिजड़ा लगाने की कार्रवाई की जाएगी तथा नियम अनुसार परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। मामले में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने घटना का काफी गंभीरता से संज्ञान लिया है।

जिलाधिकारी ने बताया वन विभाग को पिजड़ा लगाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है तथा घायल महिला का उपचार हल्द्वानी के चंदन अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निशुल्क किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी जरूरत पड़ी तो महिला को एम्स भेजा जाएगा। वहीं सूचना पर राजस्व निरीक्षक बाराकोट नीरज कुमार अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा ,जितेंद्र अधिकारी, सोनू अधिकारी ,पंकज कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। उपचार में नर्सिंग ऑफिसर हेमलता, रूबी,शिल्पी व वार्ड बॉय विक्रम के द्वारा बेहतर कार्य किया गया। फिलहाल घटना से बाराकोट क्षेत्र में एक बार फिर से गुलदार की दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

जरूरी खबरें