Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देवीधुरा में मां बाराही का भव्य धाम: 20 मार्च को भूमि पूजन, देशभर से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा बुलावा

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 16, 2026

देवीधुरा में मां बाराही का भव्य धाम: 20 मार्च को भूमि पूजन, देशभर से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा ‘बाराही का बुलावा’।

भक्ति और दिव्यता से सजे मंदिर का होगा निर्माण, सूर्य की पहली किरण करेगी मां बाराही का अभिषेक; मुख्यमंत्री धामी समेत कई प्रमुख अतिथि होंगे शामिल।

लोहाघाट। देवीधुरा का प्रसिद्ध बाराही धाम, जो शतापब्दियों से बग्वाल के अद्भुत पत्थर युद्ध के लिए जाना जाता है, अब परमाणु युग में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्र के रूप में नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। इस वर्ष बग्वाल मेले से पहले ही यहां बनने जा रहे मां बाराही के भव्य और दिव्य मंदिर के भूमि पूजन को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। 20 मार्च को प्रस्तावित भूमि पूजन समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों सहित देश के अनेक स्थानों पर मां बाराही के भक्तों को विशेष निमंत्रण भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मां बाराही के प्रति प्ररंम्परागत आस्था रखने वाले करीब सात से पडतीदार हजार से अधिक गांवों के श्रद्धालु इस पवित्र अनुष्ठान में अपनी विशेष सहभागिता देना चाहते हैं। मंदिर का निर्माण ऐसे वास्तु विन्यास में किया जा रहा है कि प्रातःकाल सूर्य देव की पहली किरण सीधे मां बाराही का अभिषेक करेगी। इस मंदिर से सनातन संस्कृति के प्रसार और समाज के हर वर्ग को भावनात्मक रूप से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। मंदिर निर्माण का कार्य देश-विदेश में कई धार्मिक स्थलों का निर्माण कर चुके गुजरात के सोनपुरा ग्रुप के प्रमुख विपुल त्रिवेदी अपनी टीम के साथ कर रहे हैं, जो देवीधुरा पहुंच चुके हैं।20 मार्च को विद्वान पुरोहितों द्वारा निर्धारित शुभ मुहूर्त में कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रातः महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि दोपहर 12 बजे से भूमि पूजन का मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां बाराही के अनन्य उपासक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने मुख्यमंत्री को ‘मां बाराही का गुलाबी बुलावा पत्र’ भेंट कर कार्यक्रम में आने का आग्रह किया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि भूमि पूजन समारोह के साक्षी बनेंगे। मंदिर निर्माण के सूत्रधार डोल आश्रम के स्वामी कल्याण दास महाराज सहित अनेक संत-महात्मा भी इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होंगे। श्री बाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष हिरा बल्लभ जोशी, संस्थापक संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, कोषाध्यक्ष दिनेश जोशी तथा उपाध्यक्ष हयात बिष्ट और बिशन चम्याल ने बताया कि भूमि पूजन की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। मंदिर निर्माण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट का पूरा लेनदेन बैंक के माध्यम से किया जा रहा है।

(जब भक्त की श्रद्धा के आगे झुक गया मौसम।)

देवीधुरा में वर्ष 2024 की बग्वाल के दौरान मौसम बेहद खराब था। खटीमा स्थित अपने आवास पर बैठे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। बताया जाता है कि जब उनका हेलीकॉप्टर बाराही धाम के आसमान में पहुंचा तो अचानक मौसम साफ हो गया और मुख्यमंत्री सुरक्षित देवीधुरा पहुंच गए। इसे मां बाराही की कृपा और भक्त की आस्था से जोड़ा जाता है।

जरूरी खबरें