Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: टनकपुर जोलजीवी सड़क में पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 5, 2024
टनकपुर जोलजीवी सड़क में पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल टनकपुर जौलजीबी सड़क पर सोमवार शाम 4:00 के लगभग थाना तामली का वाहन चूका के समीप अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। दुर्घटना में उपनिरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा ने बताया कि टनकपुर जौलजीवी मार्ग पर थाना तामली का सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उप निरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मी बैठे हुए थे। पुलिस टीम लाश देखे जाने की सूचना पर जा रहे थे अचानक निर्माणाधीन पुल के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार सभी कार्मिक को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया है। डॉ. जीतेन्द्र जोशी ने बताया कि उप निरीक्षक भुवन चंद्र आर्य, हे.का. फरीद खान, ललित मोहन जोशी व मोहन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई लोगों ने बताया सड़क खराब होने के कारण यह दुर्घटना हुई है संबंधित विभाग के द्वारा सड़क पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है ना ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाए है वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है आपदा के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है जिसे ठीक किया जाएगा

जरूरी खबरें