Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

: लोहाघाट:कैंटर कार भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोग घायल लखनऊ से मुनस्यारी जा रही थी कार

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 1, 2025
कैंटर कार भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोग घायल लखनऊ से मुनस्यारी जा रही थी कार शनिवार सुबह लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में संतोला के व्यू प्वाइंट के पास 8:30 बजे के लगभग लखनऊ से मुनस्यारी जा रही i20कार (MH47 W 3619) की पिथौरागढ़ की ओर से आ रहे कैंटर (U K 5C1854) से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार का मुंह टनकपुर की ओर हो गया दुर्घटना में वाहन चालक गौरव सिंह (33 )पुत्र धर्मेंद्र सिंह उनकी पत्नी निकिता सिंह( 34) उनके चचेरे भाई अंकित सिंह (28 )पुत्र गया प्रसाद सिंह तथा उनकी पत्नी अंजली सिंह (26) घायल हो गए आसपास के लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर प्राइवेट वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा जहां डॉक्टर दिक्षा और डॉक्टर करन बिष्ट के द्वारा चारों घायलों का उपचार किया गया डॉक्टर करन ने बताया घायलों के सर व पैरों में चोटे आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार किया गया सिटी स्कैन के लिए एक घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है कहा सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है वहीं वाहन चला रहे गौरव सिंह ने बताया सात लोग दो कारों में सवार होकर लखनऊ से मुनस्यारी घूमने जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई वहीं संतोला के सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया टक्कर काफी जोरदार थी भगवान की कृपा से किसी की जान नहीं गई दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है दुर्घटना से कुछ देर राजमार्ग भी बाधित रहा

जरूरी खबरें