Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

सूचना

: हल्द्वानी में कई कोचिंग सेंटरो मे पाई गई खामियां चालान व सीज की कार्यवाही सीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने कई कोचिंग सेंटरो में की छापेमारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 2, 2024
हल्द्वानी में कई कोचिंग सेंटर मे पाई गई खामियां चालान व सीज की कार्यवाही दिल्ली की कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के बाद हल्द्वानी में प्रशासन अब लगातार कोचिंग सेंटर पर शिकंजा कस रहा है सीएम के आदेश पर डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, अग्निश्मन व पुलिस विभाग तथा विभिन्न विभागों की एक संयुक्त कमेटी का गठन किया है जहाँ आज निर्देशों के तहत टीम ने शहर के विभिन्न कॉम्पलेक्सों के बेसमेन्ट में संचालित कोचिंग सेन्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया । जिसमें से कई कोचिंग सेंटर जो बेसमेंट मे संचालित किये जा रहे थे उनको नोटिस, व सील करने की कार्यवाही की गई वही 25 से अधिक कोचिंग संचालको का चालान किया गया साथ ही मौके पर जिला प्रशासन द्वारा ऐसे कोचिंग केंद्र को सील किया गया जहां पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा के मध्य नजर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे तथा आपातकाल में उनकी जान को खतरा हो सकता था, वही नगर निगम ने दुर्गा सिटी सेंटर, और शहर के विभिन्न स्थानों में अनावश्यक होल्डिंग हटाने की कार्यवाही की गई है, ताकि समय रहते स्थिति को दुरुस्त कर लिया जाय ताकि दिल्ली जैसी घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए! प्रशासन की इस कार्यवाही से कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है

जरूरी खबरें