Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत फायर फाइटरो ने लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक में किया मांक ड्रिल

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 17, 2023
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत फायर फाइटरो ने  किया मांक ड्रिल फायर विभाग लोहाघाट द्वारा चलाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत लोहाघाट के छमनिया चौड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में सोमवार को फायर फाइटरो ने मॉक ड्रिल किया। इस दौरान फायर फाइटरो के द्वारा छात्र छात्राओं को आपदा के वक्त बरती जाने वाली सावधानी, राहत और बचाव की जानकारियां दी गई। पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ के दिशा निर्देश मे आयोजित कार्यक्रम में दमकल विभाग के एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाने के साथ इसका प्रदर्शन किया। एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान छात्र छात्राओं को आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, घायलों को घटना स्थल से निकालने, मकानों में आग लगने से फंसे लोगों को सीढी के जरिए निकालने, नदी में फंसे लोगों को रस्सों की मदद से निकालने आदि का प्रदर्शन किया। थापा ने कहा इसके अलावा आगजनी की घटना होने के कारण और उसके बचाव के भी जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें लोगों को आग के प्रति जागरूक किया जा रहा है वही प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ ने छात्र छात्राओं से प्रशिक्षण में लिए ज्ञान को आपदा के वक्त राहत और बचाव कार्य में उपयोग में लाने की बात कही तथा फायर डिपार्टमेंट को धन्यवाद दिया । इस दौरान डीके शर्मा, कमलेश कुमार,मयंक बिष्ट, एलएफएम कुंदन बसेड़ा, राजेश कार्की, राजेश खर्कवाल, भैरव सिंह, लक्ष्मण सामंत, भरत सिंह बोहरा, प्रमोद कुमार, राजेंद्र जोशी, अजय मटियाल, गोविंद पनेरू, रवि राणा, पंकज फत्र्याल, चंचल माहरा आदि फायर फाइटरों ने आपदा राहत का डैमो दिया।  

जरूरी खबरें