Friday 13th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रसोई गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी।

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, छापेमारी में 10 सिलेंडर ज़ब्त

टनकपुर:शारदा नदी मे डूब रही महिला के लिए चम्पात पुलिस बनी रक्षक

लोहाघाट में रसोई गैस को लेकर मारामारी गैस एजेंसी में भारी तादाद में पहुंची भीड़।

चंपावत:श्री ब्यानधुरा बाबा मंदिर परिसर में 22 मार्च से होगी श्रीमत भागवत कथा ।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में रसोई गैस को लेकर मारामारी गैस एजेंसी में भारी तादाद में पहुंची भीड़।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 13, 2026

लोहाघाट में रसोई गैस को लेकर मारामारी गैस एजेंसी में भारी तादाद में पहुंची भीड़।

प्रशासन का दावा जिले में नहीं है घरेलू रसोई गैस की किल्लत।चंपावत जिले में रसोई गैस को लेकर मारामारी जारी है ।जहां जिले के टनकपुर व बनबसा में डीएम चंपावत के निर्देश पर तहसीलदार की निगरानी में रसोई गैस का वितरण किया गया। तो वही लोहाघाट में रसोई गैस को लेकर मारामारी जारी रही। शुक्रवार सुबह से ही इंडेन गैस एजेंसी पर गैस लेने वाले लोगों की भारी भीड़ रही। सुबह तड़के से ही लोग काम धाम छोड़ गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटो अपनी बारी का इंतजार करते रहे ।सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए।गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह ने बताया रसोई गैस की कोई कमी नहीं है पहले ऑनलाइन बुकिंग वालों को रसोई गैस उपलब्ध कराई जा रही है तथा उसके बाद बिना बुकिंग वालों को भी रसोई गैस दी जा रही है। उन्होंने बताया प्रतिदिन लोहाघाट में दो गाड़ी गैस की खपत है पर आज गैस का एक ही वाहन आने से लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।उन्होंने लोगों से पेनिक न करने की अपील की है कहा सबको रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी। गैस एजेंसी प्रबंधक ने बताया सप्लाई कम होने की वजह से अभी ग्रामीण क्षेत्रों को गाड़ियां नहीं भेजी जा रही है। तथा व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा लोग रसोई गैस के लिए घबराएं नहीं गैस की पर्याप्त आपूर्ति है और सभी लोगों को रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी। तो वही लोगों ने शिकायत की है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है सुबह से वह लोग गैस एजेंसी पर खड़े हैं घंटो के बाद उन्हें गैस का सिलेंडर मिल पाया है ।

कई लोग बिना गैस लिए ही वापस घरों को लौटे। लोगों ने शासन प्रशासन से अपील करते हुए कहा जल्द से जल्द एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू की जाए। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर उपभोक्ताओं को राहत देते हुए आदेश जारी किए गए हैं कि बिना ऑनलाइन बुकिंग वालों को भी रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल जिले में गैस के लिए भगदड़ मची हुई है लोग सुबह से ही गैस एजेंसी में पहुंच रहे हैं वहीं प्रशासन की रसोई गैस की कालाबाजारी पर सख्त निगाहें हैं। रविवार को भी गैस का वितरण किया जाएगा। वही कर्मचारी छुट्टी के दिन गैस लेने के लिए सुबह से ही गैस एजेंसी में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

जरूरी खबरें