Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

: देहरादून:बस स्कूटी टक्कर में महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 20, 2024
बस स्कूटी टक्कर में महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत एक गंभीर रूप से घायल देहरादून में आज सुबह रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा। हो गया है बस में एक स्कूटी को टक्कर मार दी दुर्घटना मेंमहिला सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे दोनो पुलिस कर्मी।घायल महिला पुलिस कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है स्कूटी पर सवार थे दोनो पुलिस कर्मी।तमाम पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा।उत्तराखंड की राजधानी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बिधान सभा के नज़दीक रिस्पना पुल के पास एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी में दो पुलिसकर्मी सवार थे। दोनों अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे।ये घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल तक पहुंचाया।हादसे में एक मृतक महिला दरोगा का नाम कांता थापा बताया जा रहा है । वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी । बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ जारी है ।

जरूरी खबरें