Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: चंपावत:दूबड़ साधन सहकारी समिति में गबन मामले में जांच की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी 

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 6, 2025
दूबड़ साधन सहकारी समिति में गबन मामले में जांच की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी चम्पावत - जिले के पाटी ब्लॉक में किसानों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति दूबड़ में गबन के आरोपों के बाद जांच की मांग को लेकर किसान तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे । उत्तराखंड किसान संगठन के संयोजक नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में किसानों द्वारा अपनी तीन मांगे रखी गई हैं । किसानों का सीधा कहना है , उनके ऋण जमा अनुपात को ठीक किया जाय । किसानों के फसली ऋण का बीमा किया जाय , जो दो वर्षों से नहीं किया गया था । इसके साथ - साथ किसानों की मुख्य मांग है कि , दूबड़ समिति द्वारा किसानों की ऋण धनराशि का जो गबन किया गया है उसकी एसआईटी जांच हो । किसानों के इस धरने में करीब डेढ़ दर्जन किसान तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे । क्षेत्र के लोग , सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि भी किसानों के इस धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रहे हैं। वही नरेंद्र उत्तराखंडी ने कहा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा

जरूरी खबरें