Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: लोहाघाट:जंगल की आग बुझाने में वन विभाग का सहयोग करेंगे पूर्व सैनिक मयंक ओली

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 25, 2025
जंगल की आग बुझाने में वन विभाग का सहयोग करेंगे पूर्व सैनिक मयंक ओली गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का खतरा भी बड़ने लगा है लोहाघाट के सुई गांव के रहने वाले ओली फिजिकल अकादमी के अध्यक्ष पूर्व सैनिक मयंक ओली ने बनाग्नि को लेकर चिंता जताते हुए जंगल की आग को बुझाने में वन विभाग का सहयोग करने की बात कही इस बात को लेकर मंगलवार को उनके द्वारा लोहाघाट रेंजर दीप जोशी को पत्र देकर वन विभाग का सहयोग करने की सहमति दी है ओली ने कहा लोहाघाट क्षेत्र के दस किलोमीटर के दायरे में लगी जंगल की आग को बुझाने में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे तथा क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेंगे ओली ने कहा प्रतिवर्ष जंगल की आग से हजारों बेजुबान छोटे-बड़े जंगली जानवर आग की भेंट चढ़ जाते हैं तथा बहुमूल्य बन संपदा नष्ट हो जाती है वही रेंजर दीप जोशी ने पूर्व सैनिक मयंक ओली के इस कदम की सराहना करते हुए कहा क्षेत्र के अन्य युवाओं ने भी उनके इस कदम का अनुसरण कर बहुमूल्य जंगलों को आग से बचाना चाहिए रेंजर ने कहा जंगल अमूल्य है इनकी रक्षा करना हर किसी का कर्तव्य है

जरूरी खबरें