Thursday 2nd of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित पशुओं की समस्या पर सख्त एक्शन डीएम ने सभी विभागों को दिए कड़े निर्देश

कर्नाटक के युवक ने विष्णुप्रयाग मे ट्या पुल से अलकनंदा में लगाई छलांग

खटीमा :प्रशासन की छापेमारी इस्लामनगर मे एक घर से भारी मात्रा में जानवरों की हड्डी खाल बरामद

खटीमा में बजरंग दल ने पकड़ा संदिग्ध चर्बी से भरा केंटर

बेरीनाग: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कार्यालय में घुस तहसीलदार के साथ की धक्का-मुक्की

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर घाट सड़क की राइडिंग क्वालिटी बेहतर करने पर जोर डीएम ने चम्पावत बाईपास कार्य में तेजी के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

.टनकपुर घाट सड़क की राइडिंग क्वालिटी बेहतर करने पर जोर डीएम ने चम्पावत बाईपास कार्य में तेजी के निर्देश

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की। बैठक में सड़कों की स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा यातायात को सुगम बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा अवगत कराया गया कि स्वाला क्षेत्र में चल रहा सुधार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य अप्रैल माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन करते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।जिलाधिकारी ने टनकपुर से घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति को प्राथमिकता से सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क की राइडिंग क्वालिटी को बेहतर बनाया जाए, ताकि आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन का लाभ मिल सके। अधिशासी अभियंता ने आश्वस्त किया कि इस कार्य को 20 अप्रैल तक प्रारंभ कर दिया जाएगा।बैठक में चम्पावत बाईपास के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि प्रस्तावित 9.8 किलोमीटर लंबी सड़क में से लगभग 4 किलोमीटर की पूर्ण कटिंग का कार्य संपन्न हो चुका है, जबकि 3 किलोमीटर में आंशिक (हाफ) कटिंग पूरी कर ली गई है। शेष कार्य आगामी एक माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।इसके अतिरिक्त, बाईपास मार्ग में प्रस्तावित कुल 50 कल्वर्ट्स में से 7 की कास्टिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।

जिलाधिकारीने निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर आकर्षक व्यू प्वाइंट एवं सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले और जनपद की प्राकृतिक सुंदरता को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया जा सके।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जनपद में बेहतर सड़क अवसंरचना विकसित हो सके और आवागमन सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बन सके।

बैठकमें अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दीपक जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें