Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जनरेटर में तेल न होने से समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन बुजुर्ग महिला की मौत।

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट के शैक्षणिक भ्रमण में गुरु नानक देव के पावन स्थल पर बच्चों ने महसूस की आध्यात्मिक अनु

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 1, 2025

गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट के शैक्षणिक भ्रमण में गुरु नानक देव के पावन स्थल पर बच्चों ने महसूस की आध्यात्मिक अनुभूतिलोहाघाट। गुरुकुलम एकेडमी, लोहाघाट के विद्यार्थियों ने अपने वार्षिक शैक्षिक पिकनिक कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल रीठा साहिब का दौरा किया। सुबह विद्यालय परिसर से बसें रवाना होते ही बच्चों के चेहरों पर उत्साह, उमंग और रोमांच साफ झलक रहा था। यात्रा के दौरान बच्चों ने गीत-संगीत, कहानियों और शिक्षकों के साथ हल्की-फुल्की बातचीत का आनंद लेते हुए सफ़र को बेहद यादगार बना दिया।रीठा साहिब पहुँचने पर विद्यार्थियों का सबसे पहले स्वागत वहाँ की शांत, पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरी वातावरण ने किया। बच्चों को गुरुद्वारे का इतिहास, गुरु नानक देव जी की इस पवित्र स्थल से जुड़ी कथाएँ और रीठा साहिब के नामकरण की वजह के बारे में विस्तार से बताया गया। गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन और अरदास में शामिल होकर विद्यार्थियों ने आध्यात्मिकता और अनुशासन की गहन अनुभूति की।इसके बाद बच्चों ने परिसर के हरियाली भरे वातावरण में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। मैदान में खेलते-कूदते, नदी किनारे फोटोग्राफी करते, और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए बच्चों ने प्रकृति के महत्व और उसके संरक्षण की जरूरत को भी समझा।मध्याह्न भोजन के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया, जहाँ बच्चों ने मित्रता, सहयोग और अनुशासन का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी बच्चों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस तरह की शैक्षिक यात्राएँ न केवल मनोरंजन प्रदान करती हैं, बल्कि नई-नई जानकारियाँ, संस्कार और जीवन मूल्य भी सिखाती हैं।विद्यालय प्रबंधक राजेश पाण्डेय ने बताया कि गुरुकुलम एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों से परे वास्तविक जीवन से जोड़ना है, ताकि वे सीख को व्यवहार में उतार सकें। प्रधानाचार्य भास्कर चौबे ने बताया हर वर्ष अलग अलग स्थानों में भ्रमण आयोजित किए जाते हैं। के विद्यालय के शशांक पाण्डेय ने बच्चों को बताया कि यह स्थान रतिया और लधिया नदी पर स्थित है।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि रीठा साहिब एक धार्मिक स्थान के साथ ही इतिहास और चमत्कार का प्रतीक भी है। सिखों के गुरु नानक देव जी, अपने साथी भाई मर्दाना जी के साथ पर्वतीय क्षेत्र की यात्रा पर थे। इसी दौरान वे इस स्थान पर पहुंचे।इस भ्रमण में रियाज़ अहमद,चंद्र भानु,महेंद्र जोशी, प्रदीप कुमार, मनमोहन गहतोड़ी,रेखा बोहरा,रेनु गड़कोटी, सविता रावत,शैला ख़ान,काजल बिष्ट समेत सैंकड़ों बच्चे मौजूद रहे।

जरूरी खबरें