Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट चिकित्सालय के जच्चा बच्चा कक्ष मे जगह की कमी ठंड में जमीन में बैठने को मजबूर बुजुर्ग।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 10, 2026

लोहाघाट चिकित्सालय के जच्चा बच्चा कक्ष मे जगह की कमी ठंड में जमीन में बैठने को मजबूर बुजुर्ग।

लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत , लोहाघाट विधायक और चंपावत जिला प्रशासन से अस्पताल भवन निर्माण की मांग।लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जगह की कमी अब चिकित्सा स्टाफ , मरीजों व तीमारदारो के लिए सर दर्द बन चुकी है। लोहाघाट अस्पताल में उप जिला चिकित्सालय का बोर्ड तो लगा दिया गया है। पर कागजों में अभी तक उप जिला चिकित्सालय की मान्यता नहीं मिल पाई है। अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में जगह की भारी कमी के चलते प्रसूता महिलाओं के साथ-साथ उनके साथ आने वाली महिला तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को जगह की कमी के चलते प्रसूता महिला के साथ आई बुजुर्ग महिला को जगह की कमी के चलते नवजात शिशु के साथ कड़ाके की ठंड में फर्श में बैठकर नवजात की देखभाल करनी पड़ी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। कहा जगह की कमी के चलते नवजात शिशु के साथ बुजुर्ग महिला को इतनी ठंड में गंदे फर्श में बैठना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत वह जिला प्रशासन चंपावत से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को कागजों में भी उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने तथा जल्द से जल्द अस्पताल के नए भवन निर्माण की मांग की है। लोगों ने कहा जगह की कमी के चलते चिकित्सा स्टाफ , मरीजों व उनके साथ आने वाले तीमारदारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कहा जच्चा बच्चा कक्ष में बुजुर्ग महिला के इस प्रकार से ठंड में फर्श में बैठकर नवजात की देखभाल करना काफी गंभीर मामला है। लोगों ने कहा जच्चा बच्चा कक्ष में भरपूर सुविधा गर्म पानी की व्यवस्थाएं व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए कहा जच्चा बच्चा कक्ष के कोठरीनुमा कमरों में दो से तीन बेड लगाए गए हैं तीमारदारो के रहने के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं है जिस कारण ठंड मे जच्चा बच्चा व तीमारदारों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा स्वास्थ्य विभाग ,लोहाघाट विधायक व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए। मालूम हो लोहाघाट अस्पताल में दूर-दूर क्षेत्र से गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं।

जरूरी खबरें